कोरिया

सोनिया के खिलाफ टिप्पणी, कांग्रसियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति का फूंका पुतला
31-Jul-2022 3:34 PM
सोनिया के खिलाफ टिप्पणी, कांग्रसियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 31 जुलाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी का जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर पुतला फंूका और इस्तीफा देने की मांग की।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ने नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। देश की संसद से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ की गई बयानबाजी निंदनीय है। लोकसभा में ऐसे अशोभनीय दुव्र्यवहार के लिए स्मृति ईरानी को इस्तीफा देना चाहिए। सरकार से भी मांग की कि स्मृति ईरानी को केंद्रीय मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, मनिजिंदर कौर, प्रबीर भट्टाचार्य, मुख्तार अहमद, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, रियाजुद्दीन के साथ काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news