दन्तेवाड़ा
सावन सोमवार में भक्तों का रेला
03-Aug-2022 8:27 PM
दंतेवाड़ा, 3 अगस्त। सावन के माह में शिव मंदिरों में ऊं नम: शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजनों द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है।
कुआकोंडा इलाके के आस्था का केंद्र सिद्धेश्वर शिव मंदिर गढ़पदर में सोमवार के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्रियों से अपने आराध्य का अभिषेक किया जाता है विशेष रुप से बिल्त्र पत्रों को श्रद्धा भाव से समर्पित किया जाता है।भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ति हेतु जप भी किया जाता है इस दिन देर शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में स्थित शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुई है। जिसके दर्शन हेतु भक्तजन दूर-दूर से आते हैं।