गरियाबंद
अवैध होर्डिंग्स पर चला जेसीबी, 34 होर्डिंग जब्त
04-Aug-2022 6:11 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 4 अगस्त। नगर पालिका ने 34 होर्डिंग्स निकालकर जब्त की। नगर में लगे होर्डिंग्स में से मात्र 5 से 6 होर्डिंग्स संचालकों द्वारा पालिका में टैक्स जमा किया जा रहा था बाकी लगे होर्डिंग का टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था , उन को पालिका प्रसाशन द्वारा नोटिस जारी कर अवैध होर्डिंग्स पालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटाए गए, जिसमें रायपुर रोड से फ़ारेस्ट कॉलोनी तक 34 होर्डिंग हटाकर जब्त किया गया।