राजनांदगांव

विधायक वर्मा ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
04-Aug-2022 11:14 PM
विधायक वर्मा ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 4 अगस्त।
खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा  ने गत् दिनों गंडई क्षेत्र के ग्राम खौड़ा, मुंडाटोला, कटंगी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा किए जाने वाले मांगों पर स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करते आभार जताया।

मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधायक श्रीमती वर्मा ने बुधवार को गंडई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यां का भूमिपूजन किया। लगभग 2 बजे उनका आगमन गंडई के रेस्ट हाउस में हुआ। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। तत्पश्चात ग्राम खौड़ा पहुंचकर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया। 
विधायक वमा्र ने ग्राम मुंडाटोला में सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात ग्राम बुढासागर में जनसंपर्क कर लोगों का आभार व्यक्त किया। देर शाम ग्राम कटंगी में सीसी रोड का भूमिपूजन किया। 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न मांग रखी। जिसमें ग्राम खौड़ा में सर्व समाज के लिए भवन, ग्राम पंचायत मुंढ़ाटोला में आंगनबाड़ी की मरम्मत के लिए डीएनए फंड से राशि एवं मंच निर्माण की घोषणा,  ग्राम पंचायत कटंगी में सीसी रोड की घोषणा, ग्राम पंचायत बूढ़ासागर में सीसी रोड की घोषणा एवं अन्य घोषणाएं की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व जमीदार लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, जनपद अध्यक्ष ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, रंजीत सिंह चंदेल,  पार्षद दिलीप ओगरे, एल्डरमेन हबीब खान, उषा महेश रात्रे,  किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव जंघेल, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, अमर दास, ताराचंद बंजारे,  इजराइल खान, भूषणमनी झा, सरपंच पूरण मरकाम, गंगा पंचराम यदु,  जति पटेल,  इमरान खान, अशरफ सिद्दीकी, मोहन साहू, पुलेन्द्र साहू, टिकेंद्र धुर्वे, चैतू राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news