बस्तर

महंगाई- बेरोजगारी के विरोध में कांगे्रस का धरना-प्रदर्शन
05-Aug-2022 10:31 PM
महंगाई- बेरोजगारी के विरोध में कांगे्रस का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी,अग्निवीर योजना के विरोध में करन्दोला (भानपुरी) के मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस  नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

धरना प्रदर्शन में स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार आज केवल अपने और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की सरकारी संपत्तियों को बेच रही हैं। आज महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन भाजपा वाले को कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है। आज भाजपा ने पूरे देश मे ऐसा संकट का माहौल पैदा किया है, जिसका नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि आदि से आम जनता परेशान हैं।

केंद्र सरकार पर अचल वाजपेयी,श्याम सुन्दर पांडे, धनुर्जय नेताम,मोसु बघेल, सत्यकांत कश्यप जमकर बरसे। महिला वक्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन मे संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। बढ़ती महंगाई के कारण आज घर चलाना मुश्किल है। साथ ही आज केंद्र सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को बीमार होने के बावजूद भी बार बार परेशान कर रहीं है। ऐसे लोगों को जनता  जवाब जरूर देगी।

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल,श्याम सुंदर पांडे,निलय कश्यप,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल, दुकारू कश्यप,विष्णु पटेल,श्याम कुमारी ध्रुव, जया ध्रुव,सावित्री यादव, दयाराम दीवान,सोमारू राम कश्यप,सुनारू राम कश्यप मूंदीया राम पटेल,चिंता यादव,शिवनाथ कश्यप,भूगोल राम दीवान,शंकर बघेल,हीरा भारती धंसू नाग,डमरु राम,बनवाली चौहान,द्वारिका प्रसाद दीवान,मंगल राम,जयदास चौहान,डमरू कश्यप,पूरन बघेल,रूपनाथ यादव,रघुनाथ नाथ जयलाल कश्यप,रघुनाथ कोर्राम, दासरती लेदूराम,कपूर, रघुपति कश्यप,धनीराम चौहान,सुलधार बघेल,दुलबो राम,प्रेमशिंग बघेल,शिवलाल कश्यप,बलराम,सुखदेव कश्यप,रिति कोराम, छेडू, सुनील कुमार, लच्छिन, बुधनाथ,खेमराज कोराम,विद्याधर बघेल, साहदेव बघेल, अन्त,मानसिंह, बुधमन,कमलेश,रवींद्रनाथ लोकेश,बालसिंह,रतिराम,चिंगडू,लक्ष्मण,नीलकंठ,प्रेम बघेल,बालसिंह मौर्य,अर्जुन,कृष्ण कुमार,सियाराम,अमल राम, दौलत राम,कमलू बघेल,सनत कुमार, राजमन,फूलचंद,जयराम,समदूराम,सुदर्शन चरन सिंह, सोमारू राम कश्यप,वासुदेव कोराम,सत्यकांत कश्यप,,ओमकार यादव, विक्की,फागुन कश्यप,धनीराम बघेल, ढोई बघेल, वंशी ,भुनेश्वर बघेल,धर्मा पाढ़ी,अन्य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news