गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 अगस्त। शुक्रवार को भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा गया।
जनपद सदस्य कमलनारायण साहू ने ज्ञापन में आरोप लगाया बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जनपद सदस्यों की लगातार अनदेखी की जा रही है एवं भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों के साथ भेदभाव करते हुए उनके अधिकारों की उपेक्षा किया जा रहा है।
जनपद सदस्य लंबे समय से मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद अध्यक्ष से नाराज है। पूर्व में भी संगठन के पदाधिकारियों एवं जनपद सदस्यों के द्वारा कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। अगर इसी तरह का रवैया मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद अध्यक्ष द्वारा किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार सरकार एवं अधिकारी होंगे।
श्री साहू ने बताया कि इसी प्रकार भाजपा समर्थित सरपंचों के ऊपर भी दबाव बनाकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जो अलोकतांत्रिक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, रायपुर जिला ग्रामीण के सहप्रभारी प्रहलाद रजक, जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप, जनपद सदस्य सूरज साहू, कमलनारायण साहू, संतराम साहू, संगीता शर्मा, किरण गिलहरे, पूजा बघेल, प्रतिभा तारक, जिनेश्वर धु्रव, एम कुमारी सिन्हा, प्रेमिन साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।