कोण्डागांव

शास. बालक उमावि में हर्षोल्लास से मना 93वां स्थापना दिवस
06-Aug-2022 9:22 PM
शास. बालक उमावि में हर्षोल्लास से मना 93वां स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 अगस्त।
को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव  छग का 93वां स्थापना वर्षगांठ समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत्त व्याख्याता पी.भंज के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आगाज हुआ।

संस्था के कर्मचारियों एव ंविद्यांर्थियों की उपस्थिति में मोमबत्ती जलाकर केक काटा गया। राजेश पाण्डेय वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा विद्यालय के समृद्ध इतिहास एवं गौरवपूर्ण संस्कृति का वाचन किया गया। जी.पी वर्मा छात्रावास  अधीक्षक द्वारा सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।

निर्मल कुमार शार्दुल द्वारा संस्था कि विभिन्न समितियों तथा शाला नायक, उपनायक, अनुशासन समिति, स्वच्छता समिति, सांस्कृतिक समिति, बागवानी समिति, क्रीड़ा समिति, एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों का बैच लगाकर दिलाया गया। सभी छात्र/छात्राओं एवं संस्था के समस्त कर्माचारियों द्वारा गमलों में पौधा रोपण किया गया। मध्यान्ह के पश्चात् हास्व कला, रंगोली, चित्रकाल, एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया।

विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान किया। स्कूल की स्थापना 5 अगस्त सन् 1930 को हुआ। एंग्लो वर्नाक्यूलर मिडिल स्कूल स्थानीय भाषा  अंग्रेजी और हिन्दी में अध्यापन। प्रथम हेड मास्टर ताहिर अली  (10 बच्चों से शुरुआत) रघुवीर सिंह ठाकुर, 1 जुलाई से हाईस्कूल बना सन् 1965 में इंटरमीडिएट प्रथम प्राचार्य हरिदास गुप्ता, ड्रिल मास्टर नूर मोहम्मद क्राफ्ट टीचर एम जी तिवारी एनसीसी अधिकारी टीएस ठाकुर एनएसएस अधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौर प्रार्चाय एचडी गुप्ता , बीएन दुबे, एलडी दमोहे, आरजी पघाटे, वीबी बेलनकर, एसवी भोर आरएसएस ठाकुर आरएन शुक्ला डीपी राय, एसके चद्राकर, गोपाल देवांगन, एनके नायक, एनसीसी अधिकारी टीएस ठाकुर जीडी लिंगायत राजेश पाण्डेय आदि का कार्यकाल आविस्मणीय रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news