राजनांदगांव

ठा. प्यारेलाल स्कूल में लुकेश्वर शाला नायक मनोनीत
07-Aug-2022 6:55 PM
ठा. प्यारेलाल स्कूल में लुकेश्वर  शाला नायक मनोनीत

राजनांदगांव,  7 अगस्त। स्थानीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह न.पा.नि.उ.मा. विद्यालय राजनांदगांव में शाला पदाधिकारियों का मनोनयन शाला प्रावीण्य सूची को आधार पर किया गया है । जिसमें शाला नायक लुकेश्वर साहू 12वीं कामर्स संकाय, शाला उप नायक प्रीति देवंागन 11वीं कॉमर्स संकाय, अध्यक्ष विज्ञान समिति लक्ष्मी सिन्हा 12वीं बायो संकाय, अध्यक्ष साहित्य समिति  हर्षिता देवांगन 12वीं कला संकाय, अध्यक्ष क्रीड़ा समिति नरेन्द्र साहू 12वीं कला संकाय,  छात्रा प्रतिनिधि अनिशा रामटेके 12वीं बायो संकाय, वाणिज्य प्रतिनिधि  चैतन्य मानिकपुरी 12वीं कॉमर्स संकाय का मनोनयन किया गया। उक्त प्रतिनिधियों को शाला प्राचार्य बीएल साव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  उक्त जानकारी प्राचार्य बीएल साव एवं पीआरओ एसके भालाधरे ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news