राजनांदगांव

प्रशिक्षण व सावन महोत्सव आयोजित
07-Aug-2022 7:08 PM
प्रशिक्षण व सावन महोत्सव आयोजित

महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

गंडई , 7 अगस्त। गंडई महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उमा चौबे ने बताया कि महिला मोर्चा की  प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देश में भाजपा महिला मोर्चा के लिए प्रशिक्षण एवं सावन महोत्सव का आयोजन अग्रवाल भवन में किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रीति यादव अधिवक्ता एवं अध्यक्षता प्रियंका खम्भन ताम्रकार जिला पंचायत सदस्य द्धारा प्रशिक्षण में महिला सशक्तिकरण  के बारे में विस्तार से बताया।  मंडल भाजपा की अध्यक्ष  उमा चौबे द्धारा भाजपा के इतिहास और महत्व के बारे में कहा कि महिलाओं को घर के कामकाज के साथ समाज में भी अपना समय देना चाहिए। प्रशिक्षण में पार्षद देवेंद्र कोठली, पुष्पा सिंदुरा, मनीषा चतुर्वेदी,  सोनिया दुबे,  अंजली देवांगन, आशा कुर्रे ने भी अपने विचार रखे।  प्रशिक्षण उपरांत सावन महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री राधाकृष्ण एवं रामजानकी की पूजा-अर्चना कर किया गया। 

इस दौरान महिलाओं ने हरे रंग की पोषाक धारण किए थे और विभिन्न गीतों पर नृत्य, भजन गायन एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रीति यादव, प्रियंका खम्भन ताम्रकार, लीमेशरी साहू, प्रिया तिवारी, अमरीका यादव, भाग्यश्री कुर्रे , अंजली कुंभकार  सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news