गरियाबंद

हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी पहुँच रहे बूथों तक
08-Aug-2022 3:09 PM
हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी पहुँच रहे बूथों तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम पिपरौद के शक्तिकेंद्र हसदा नं 2 के प्रभारी नंदनी साहू के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का बैठक आहूत किया गया। जिसमें हसदा शक्तिकेन्द्र अतर्गत जुड़े हुए सभी गांव के हरघर तिरंगा अभियान के प्रभारियों द्वारा चर्चा कर बूथ स्तर तक कार्यकताओं की टीम बनाकर इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाए जाने की योजना बनाया गया। साथ ही सभी बूथों पर 5-5 कार्यकर्ताओं का गठन किया गया। जिसमें माध्यम से सभी बूथों पर 75 तिरंगा फहराये जाने की मिशन को पूरा किया जा सके। मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि यह स्वर्णिम क्षण हमारे लिए सौभाग्य की बात है, हमे देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के महाअभियान को सफल बनाने के लिए ईमानदारी के साथ प्रत्येक घरों तक जाना होगा व तिरंगा लहराना होगा।

भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि यह अद्वितीय क्षण प्रत्येक भारतीय के लिए अविस्मरणीय रहेगा। हमारे लिए मातृभूमि की सेवा से बढक़र कुछ भी नहीं हो सकता। इस ऐतिहासिक तिरंगा अभियान के माध्यम से हम प्रत्येक भारतीयों का मान व शान बढ़ा सकते हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी ने विश्व पटल पर भारत माँ की वैभव को परम शिखर तक पहुँचाया है। शक्ति केंद्र प्रभारी नन्दनी साहू ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक हिंदुस्तानी के लिये जीवन स्मरणीय होगा तथा देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करेगा। बैठक में उमेश यादव भाजपा मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी श्रीमती नन्दनी साहू, श्रीमती तनु मिश्रा, भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, जनपद सदस्य कमल नारायण, ईश्वर देवांगन, सन्तु साहू, रजत राजपूत सहित ग्रामीण कार्यकर्तओं की उपस्थित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news