कवर्धा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने सैनी रायपुर से दिल्ली पदयात्रा पर, कवर्धा पहुंचने पर जोरदार स्वागत
08-Aug-2022 3:51 PM
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने सैनी रायपुर से दिल्ली पदयात्रा पर, कवर्धा पहुंचने पर जोरदार स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 8 अगस्त।
देशभक्ति का जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृष्ण कुमार सैनी प्रदेश की राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए पदयात्रा पर निकले है।  आज कवर्धा पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया और हर घर तिरंगा फहराने के नारे की बुलंद किया। हर घर तिरंगा अभियान के भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के भारत माता मंदिर से हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया

सैनी 05 अगस्त को भारत माता चौक रायपुर से दोपहर को निकले थे। धरसींवा, सिमगा बेमेतरा कवर्धा होते हुए आज वे बोड़ला पहुंचे। जहां उनका स्वागत नगर पंचायत के हमर बोड़ला चौक में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व कोषाध्यक्ष सुनील मानिकपुरी व हॉकी क्लब की नेहा पटेल अश्वनी यादव प्रकृति केसरवानी हेमलता साहू बबीता साहू सुमन धुर्वे कामेश्वरी ने उनका स्वागत किया। यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए श्री सैनी ने बताया  कि उनकी यात्रा 16 दिन की है। 21 अगस्त को वह 1200 किमी का सफर तय कर दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन कर उनकी पदयात्रा संपन्न होगी।

सैनी ने कहा कि वे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज आजाद है और 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान भी देहवासियों को किया। प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाने के लिए ही वे पदयात्रा पर निकले है।

सैनी ने पदयात्रा के संबंध में बताया कि उनकी यह पदयात्रा कुल 16 दिन की होगी। 21 अगस्त को दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को नमन कर उनकी पदयात्रा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा होते हुए कुल 1200 किमी का सफर तय कर दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने प्रतिदिन 70 से 75 किमी पैदल चलने का लक्ष्य रखा है। उनकी यह पदयात्रा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकती है।

सैनी ने तीन महीने में तीन पदयात्राएं करने का लक्ष्य रखा है। दो पदयात्राएं वह कर चुके है और अपनी तीसरी पदयात्रा पर निकले है। अधिक जानकारी देते हुए सैनी ने बताया कि 12-13 जून को उन्होंने राजिम महामाया मंदिर से डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी माता मंदिर तक नॉनस्टॉप 140 किमी की पदयात्रा 26 घँटे 44 में पूरी की है। वही दूसरी पदयात्रा 01 जुलाई को माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी से शुरू कर 11 जुलाई को जगन्नाथ धाम पूरी पहुंचकर संपन्न की। इस दौरान उन्होंने 10 दिन में 600 किमी की दूरी तय की। उनकी दोनों पदयात्राएं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उनकी तीसरी पदयात्रा 1200 किमी की है जिसे उन्होंने 16 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news