दन्तेवाड़ा

बाढ़ में कई फंसे, पेड़ों में रस्सी बांध लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया
08-Aug-2022 4:43 PM
बाढ़ में कई फंसे, पेड़ों में रस्सी बांध लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

कलेक्टर ने बचाव अभियान का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 8 अगस्त।
जिले में आई भारी बारिश से नदी-नालों में बढ़े प्रवाह के चलते अनेक लोग फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने विशेष दस्ते भेजे। होम गार्ड की टीम ने पेड़ों में रस्सी बांधकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे लोगों को अलर्ट रहने और मौके पर रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। इसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से रेस्क्यू कार्य हुए और फंसे हुए लोगों को निकाल लिया गया। कई जगहों पर जलस्तर बढऩे से पहले ही लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन की तत्परता के चलते अनेक लोग बाढ़ की आपदा से सुरक्षित निकल गए। कलेक्टर ने बचाव अभियान से निकाले गए ग्रामीणजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

कलेक्टर ने पूरे समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगातार स्थिति पर नजर रखें। जहां कहीं भी लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलती है। मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करें। इसके साथ ही होमगार्ड की टीम भी पूरी तरह सतर्क रहें। जहां पर नदी नाले जोखिम के स्तर से ऊपर बढ़ रहे हैं। वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था हो।

पुलिस पूरे समय अलर्ट रहे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत का कार्य भी तेजी से हो। कैंप में मेडिकल और राशन संबंधित सारी सुविधा मौजूद हो। अधिकारी पूरे समय इसकी मॉनिटरिंग करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे प्रमुख रूप से मौजूद थे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news