सरगुजा

एनसीसी कैडेट राम प्रकाश का स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली के लिए चयन
08-Aug-2022 8:14 PM
एनसीसी कैडेट राम प्रकाश का स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली के लिए चयन

छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 अगस्त।
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर की एनसीसी कैडेट राम प्रकाश ठाकुर का 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वतंत्रता दिवस कैंप में सरगुजा जिले के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का भी प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है।

विदित हो कि 6 जुलाई 2022 से चल रहे प्रतियोगिता के बाद राम प्रकाश ठाकुर का छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुरिया जनजाति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखने के लिए चयन हुआ एवं छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले मुरिया जनजाति की संस्कृति वेशभूषा के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान कैडेट्स को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कैडेट्स को स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने के साथ-साथ बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस उपलब्धि पर अधिकारी कर्नल विनय मल्होत्रा, कर्नल संतोष रावत एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.एस अग्रवाल तथा समस्त प्राध्यापकों एवं कैडेट्स द्वारा बधाई दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news