सरगुजा

कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से युवाओं में आक्रोश-चौधरी
08-Aug-2022 8:15 PM
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से युवाओं में आक्रोश-चौधरी

बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार के मुद्दे को ले युवा मोर्चा ने कलेक्टोरेट घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 8 अगस्त।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार के मुद्दे को लेकर भाजयुमो सरगुजा के द्वारा विशाल जिला स्तरीय धरना आंदोलन एवं कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, मेजर अनिल सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने तथा 10 लाख बेरोजगार युवाओं को 2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने के वादो के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से युवाओं में आक्रोश है तथा युवा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने को तैयार है, जिसका आगाज आज विशाल आंदोलन से किया जा रहा है और 2023 के चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा दृढ़ संकल्पित हो चुके हैं।

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि युवा मोर्चा की परिश्रम की पराकाष्ठा के दम पर ही हम आगामी चुनाव को जीत सकते हैं। युवा मोर्चा के दम पर ही 2023 में निकम्मी सरकार को बदलने का आह्वान करते हैं। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता 1-1 बूथ पर से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा, यह हम आशा और विश्वास करते हैं। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किए गए वादों से युवा छला हुआ महसूस कर रहा है। जिसका परिणाम 2023 में कांग्रेस की सरकार को भुगतना पड़ेगा।

मेजर अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से हर कार्यक्रम करने को तैयार रहती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और हम युवाओं के दाम पर इस कांग्रेस झूठी और भ्रष्ट सरकार को युवाओं से वादाखिलाफी करने पर उखाड़ फेकेंगे ,बड़े-बड़े रोजगार देने की वादा करने वाले इस सरकार को हम सब को 2023 में सबक सिखाना है।

भाजयुमो सरगुजा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा जिले में 90000 से ज्यादा बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं जिन्हें ना तो रोजगार मिला और ना ही उन्हें आज तक कोई बेरोजगारी भत्ता मिला। आज युवा लगातार ठगा सा महसूस कर रहा है उसे लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा छला जा रहा है। झूठी घोषणा पत्र तैयार कर कांग्रेस सत्ता हासिल करने में तो सफल हो गई परंतु सत्ता पाने के बाद अपने वादाखिलाफी से युवाओं को छला है। जिसके विरोध में भारतीय जनता प्रदेश आवाहन पर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट का घेराव आंदोलन सरगुजा जिला के अंबिकापुर में किया गया है और इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम प्रदेश सरकार के खिलाफ बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोलने को तैयार हो गए हैं और हम इस आंदोलन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं कि सरकार अपने वादों को पूरा करें और बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे और युवाओं को रोजगार दे।

आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, युवा मोर्चा जिला प्रभारी नितिन राय,रूबी पासी, दीक्षा अग्रवाल,  रोचक गुप्ता, शानू कश्यप,आर डी चौहान,वीर सोनी,चंदन शुक्ला,हर्ष जायसवाल,प्रियेश अग्रहरी, अनीश सिंह,भूपेश यादव , अमोघ कश्यप  ने किया।

आंदोलन में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा,प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, जन्मेजय मिश्रा, नकुल सोनकर, राजेंद्र जायसवाल, फुलेश्वरी सिंह,राधेश्याम सिंह ठाकुर, विकास पांडे ,मंजूषा भगत,सावित्री जायसवाल,आलोक दुबे,राजेश अग्रवाल,मधुसूदन शुक्ला, वैभव सिंहदेव,अनिल सिंह, मधु चौदाहा,संजय सोनी, पूरन टेकाम, सर्वेश तिवारी, प्रिया सिंह,रविकांत उराव, अखंड विधायक सिंह, निशांत सिंह, दीपक यादव, रवि सोनी, लखन लाल यादव महेश्वर राजवाड़े, दिगंबर यादव, दिनेश नागेश, अंकित, विक्की सोनी, पंचानन कुमार, नरेंद्र पैकरा, कपिल राजवाड़े सहित सरगुजा जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता सभी 12 मंडलों से उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news