सरगुजा

घर-घर तिरंगा एवं मतदाता जागरूक अभियान का आयोजन
08-Aug-2022 8:18 PM
घर-घर तिरंगा एवं मतदाता जागरूक अभियान का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 8 अगस्त।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान सरगुजा में आज हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा एवं मतदाता जागरूक अभियान अर्थात स्वीप सरगुजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जन शिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि के रूप में संजय गुहा जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा, एम. सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, अशोक कुमार सिंह बी.पी.ओ. मैनपाट,अंचल ओझा संयोजक सरगुजा साइंस ग्रुप आदि उपस्थित रहे।

एम. सिद्दीकी ने बताया कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। भारत के प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। साथ ही हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय भी लिया गया।

संजय गुहा ने कहा कि हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है, इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें।

गिरीश गुप्ता ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए शपथ लेनी चाहिए कि वे देश की स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा को बरकरार रखेंगे और प्रत्येक चुनाव में धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित भी किया गया।

इस प्रकार जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे कराए गए कार्यक्रम में संस्था से रजनीश मिश्रा, अभिलाष खरे, रमेश यादव, जोगेश्वर रजवाडे, वंदना मानिकपुरी आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news