कोण्डागांव

तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा की तैयारियां जोरों पर
08-Aug-2022 10:17 PM
तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा की तैयारियां जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 अगस्त।
को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर जिला कोंडागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक द्वारा प्रभारी प्राचार्य ए.आर.सोनपिपरे और एम.आर.नेताम कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की उपस्थिति में संबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव घर घर तिरंगा के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की साप्ताहिक पखवाड़ा में विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम से शुरुआत की गई है।

आज से तिरंगा यात्रा, रैली और घर घर तिरंगा की तैयारियां जोरों से किया जा रहा है, इस विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने घर घर तिरंगा का प्रचार प्रसार कर हमारे ग्रामीण स्तर से लेकर देश की शासन प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिव्या, भुवनेश्वरी चिंतामणि, सुजाता, सानिया, भूमिका, त्रृग्या, मनीषा, निर्मला, तनीमा, भुनेश्वरी,संजय, टिकेंद्र, राकेश समीर कोर्राम, विजय, साहिल, समीर सोनवानी, शुभम, गोविंदा, महेंद्र आदि अनेक स्वयंसेवक व अन्य कर्माचारी व छात्र छात्राओं उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news