बस्तर

घर-घर तिरंगा को लेकर बस्तानार- तोकापाल मंडल की बैठक
09-Aug-2022 5:00 PM
घर-घर तिरंगा को लेकर बस्तानार- तोकापाल मंडल की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी बस्तानार एवं तोकापाल मंडल द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा की उपस्थिति में रविवार को किलेपाल एवं रायकोट मे बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व निर्धारित किए गए। दोनों मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर घर-घर जाकर तिरंगा झंडा सौंपा।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा जन जागरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को घर-घर तिरंगा का प्रचार प्रसार करना है। जागरूकता रैली के माध्यम से घर-घर तक पहुंचना है। तिरंगा झंडा क्यों लगा रहे हैं इस बात को भी बताने कहा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक झंडोत्तोलन कराना है। 9 से 11 अगस्त के बीच होडिंग, पोस्टर, बैनर रैली आदि तथा 11 से 13 अगस्त के बीच प्रभात फेरी निकालना है

भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है।देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।
छत्तीसगढ़ मे 25 लाख घरों में तिरंगा फहराने के साथ देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भाजपा भी तिरंगा यात्रा की तैयारी में जुटी है।
पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप ने कहा हर घर तिरंगा अभियान हर भारतवासी का अभियान है।इस अभियान से हर व्यक्ति को जोडऩा चाहिए।इस अभियान से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी।

मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल ने कहा हर घर तिरंगा को एक जन आंदोलन के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं को लेने की जरूरत है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोडऩा है। इस बैठक मे वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पानीग्राही,रैतू बघेल,नारायण सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, बलदेव मंडावी, बुधराम करटम, बाबुल नाग,संग्राम सिंह राणा, आशु आचार्य,सोमारु कश्यप, पूरन सेठिया, दीनदयाल मौर्य,भदरू पोडियम, रूपा राम मुचाकी, सोहन पोयम, विमल पांडेय, जग्गूराम मंडावी, बलिराम, भुसका राम, दिनेश, साधु मंडावी, गणेश सेठिया, बिसनाथ बघेल, सुरेश गुप्ता, नारायण ठाकुर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news