रायपुर

साव बेहतर विकल्प साबित होंगे- विष्णुदेव
09-Aug-2022 5:56 PM
साव बेहतर विकल्प साबित होंगे- विष्णुदेव

रमन, कौशिक अजय ‌समेत सभी सांसद विधायकों ने साव को दी बधाई 

रायपुर, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को शुभकामनाएं व बधाई दी है। संगठन के नेताओं ने कहा है कि अब प्रदेश संगठन और अधिक मजबूत होगा।उनके संगठन नेतृत्व में भाजपा अपना लक्ष्य हासिल करेगी। 
 निवर्तमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे कार्यकाल में संगठन की मजबूती के लिए काम किया। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के साथ ही कार्यकर्ताओं का आत्मीय सहयोग मिला। साव को बधाई देते हुए कहा कि साव बेहतर संगठक हैं। उनकी योग्यता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को बधाई देते हुए कहा है कि संगठन और अधिक मजबूत होगा। 

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संगठन में परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया है।  अब अरुण साव के रूप में एक और ऊर्जावान नेतृत्व को सामने लाया गया है। जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि श्री साव को जो दायित्व पार्टी ने सौंपा है, उसमें हर एक कार्यकर्ता पूरी क्षमता से सहयोग करेगा और भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश सरकार के विरुद्ध संघर्ष किया हैं, कार्यकर्ताओं के साथ हम सभी जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

सांसदों, विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों सहित किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश सोनी, अजा मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, अजजा मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, प्रदेश मीडिया प्रभारी,  सभी प्रवक्ताओं व पैनालिस्ट व मीडिया सदस्यों ने साव को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news