सरगुजा

युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
09-Aug-2022 8:17 PM
युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,9 अगस्त।
मंगलवार को स्थानीय राजीव भवन में भारतीय युवा कांग्रेस का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में युवा कांग्रेस का झंडा वंदन एवं राष्ट्रगीत गायन किया गया। उसके उपरांत जिलाध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज, जनसंख्या वृद्धि, निरक्षरता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी से लडऩे की बात कही।

विधानसभा अध्यक्ष आलोक सिंह के द्वारा एकजुट होकर युवा जोश को सकारात्मकता की ओर कार्य करने की बात कही। जिला महासचिव दिनेश कुमार शर्मा ने गांधी नेहरू की विरासत को सम्हालकर रखने एवं उनके रास्ते पर चलने एवं देश के नवनिर्माण में योगदान देने की बात कही, इसके साथ ही देश में फासीवादी ताकतों के द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।

जिला महामंत्री नीतीश चौरसिया ने संगठन को सर्वोपरि रखकर ईमानदारी से देशहित में कार्य करने की बात कही। रजनीश सिंह ने समाज हित मे कार्य करने की बात कही। आशीष जायसवाल ने नए युवाओं को संगठन से जोडऩे तथा कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराने की बात कही।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह, आलोक सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, सतीश बारी, आशीष जायसवाल, अभय तिवारी, नीलू बाबरा, शेखर गुप्ता, देवव्रत गुप्ता, पवन साय, आकाश यादव, ऋषिराज सिंह, गौतम गुप्ता, अभिषेक सोनी, अभिषेक गुप्ता, आयुष गुप्ता, रजत पांडे, मिथुन सिंह, राहुल मंडल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news