कोण्डागांव

निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने रूपेंद्र
09-Aug-2022 9:01 PM
निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने रूपेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 9 अगस्त।
सर्व गांङा समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में रूपेंद्र कोर्राम निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनाए गए।

कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित मंडी प्रांगण में गत दिवस सर्व गांङा समाज जिला कोण्डागांव की बैठक  हुई। जहां सर्व गांङा समाज के प्रांतीय स्तर की पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसहमति से कोंडागांव जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया बुढ़ादेव की जयकारे के साथ प्रारम्भ की गई, जिसमें कोंडागांव जिला अध्यक्ष पद के लिए सामाजिक सदस्यों के द्वारा छह सदस्यों का नाम पर अपना अपना प्रस्ताव रखा गया था। किंतु बैठक में उपस्थित सामाजिक सदस्यों ने अपना अभिमत रूपेंद्र कोर्राम के नाम पर दिया गया। फलस्वरूप समाज के प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारियों तथा समाज के बुद्धिजीवीयों, सामाजिक सदस्यों ने भी एक मत होकर रूपेन्द्र कोर्राम के नाम पर सहमति देते हुए निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ज्ञात हो कि जिला अध्यक्ष पद हेतु छ: दावेदार मंतोष पोयाम, करन कोर्राम, उमेश कोर्राम, चरण कोर्राम, रूपेन्द्र कोर्राम, ज्ञान कोर्राम आदि ने दावेदारी की थी।

दावेदारों की संख्या को देखते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा सभी की सहमति से अध्यक्ष पद पर रूपेन्द्र कोर्राम, उपाध्यक्ष मंतोष पोयाम व ज्ञान कोर्राम, सचिव उमेश कोर्राम, महासचिव चरण कोर्राम, सह सचिव करन कोर्राम, संरक्षक शीतल कोर्राम, नित्थू कोर्राम, प्रेमसिंह नाग, भँवर सिंह गंधर्व व प्रमुख सलाहकार पद पर धनराज कुलदीप और राधेलाल कोर्राम को मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारी सदस्य के लिए प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो सदस्यों का नाम प्रस्तावित किया गया है, जिन्हें प्रांतीय पदाधिकारियों ने समस्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news