कोण्डागांव

आदिवासी दिवस पर भाजपा ने आदिवासी को हटाया- संतराम नेताम
09-Aug-2022 9:02 PM
आदिवासी दिवस पर भाजपा ने आदिवासी को हटाया- संतराम नेताम

केशकाल, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा द्वारा 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के स्थान पर नवीन प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद से प्रदेश का सियासी पारा गरमाया हुआ है।

इस संबंध में केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने वीडियो जारी करते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर आदिवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है।

विधायक संतराम नेताम का कहना है कि एक ओर जहां पूरे विश्व मे 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे समय में भाजपा के द्वारा विष्णुदेव साय को पदमुक्त करना आदिवासी समाज का अपमान है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा स्वयं को आदिवासियों की हितैषी जरूर बताती है, लेकिन साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा ने सदैव आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की यह नियुक्ति आदिवासी समाज के अहित में हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news