कांकेर

गंभीर रूप से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वालों को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा
09-Aug-2022 9:03 PM
गंभीर रूप से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वालों को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा

पुलिस अधीक्षक  की पहल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 9 अगस्त।
यातायात पुलिस द्वारा सडक़ हादसे को रोकने हर संभव प्रयास कर किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों में जाकर जन जागरूकता अभियान, यातायात सडक़ सुरक्षा सप्ताह, शॉर्ट फिल्म आदि के माध्यम से व ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट जोन में कन्वैक्स मिरर, स्टॉपर, हार्डिंग सिग्नल लगाकर, एवं चालानी कार्रवाई कर लगातार हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से सडक़ हादसों में कमी लाने  निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सडक़ हादसों में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जीवन बचाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर हर थाना क्षेत्र में व सडक़ मार्ग से जुड़े गांवों में गुड सेमेरिटर्न बनाने  पहल किया गया है। ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की त्वरित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया जा सके । साथ ही सडक़ हादसों में कमी लाया जा सके। यातायात टीम कांकेर द्वारा नेशनल हाईवे 30 के किनारे बसे ग्राम लखनपुरी, तेलगरा, तारस गांव ,आतुरगांव, कुलगांव में पहुंच कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सडक़ पर होने वाली हादसों और उसमें होने वाली दर्दनाक परिस्थिति के संबंध में जानकारी दी गई। सडक़ों पर लगातार बढ़ती हुई दर्दनाक हादसे से व  लोगों की जान चली जाती है। कई गंभीर रूप से घायल हो जाते है। घायल व्यक्ति को समय पर त्वरित उपचार न मिलने के कारण भी उनकी मृत्यु हो जाती है। गंभीर रूप से घायल  को त्वरित उपचार के लिए मदद कर समय पर अस्पताल पहुंचायी जा कर उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है।

सभी उपस्थित लोगों को समझाईश दी गई कि वे मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्तियों को त्वरित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने में मदद कर उनकी जीवन बचाएं। इस तरह जो भी व्यक्ति किसी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु त्वरित अस्पताल पहुंचाने पर मदद करने वालों को  पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उचित नगद राशि पुरस्कृत की जाएगी। यातायत टीम कांकेर द्वारा लोगों के मध्य उपस्थित होकर यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की मदद करने अपील की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news