गरियाबंद

हर घर तिरंगा अभियान हर भारतवासी का अभियान है - श्याम अग्रवाल
10-Aug-2022 2:53 PM
हर घर तिरंगा अभियान हर भारतवासी का अभियान है - श्याम अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 10 अगस्त।
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा युद्ध स्तर पर जुट गई है। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर में ध्वजारोहण कराना है।

आजादी के इस महत्वपूर्ण पल को हर व्यक्ति, हर घर तक पहुंचाना है। हर घर तिरंगा अभियान हर भारतवासी का अभियान है। अभियान से हर व्यक्ति को जोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर एक भारत श्रेष्ठ भरत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news