धमतरी

तिरंगे पर राजनीति, पहले कांग्रेसियों ने थाने में हंगामा कर जिलाध्यक्ष पर कराया केस, अब भाजपाई राजनांदगांव महापौर पर एफआईआर कराने उतरे
10-Aug-2022 3:04 PM
तिरंगे पर राजनीति, पहले कांग्रेसियों ने थाने में हंगामा कर जिलाध्यक्ष पर कराया केस, अब भाजपाई राजनांदगांव महापौर पर एफआईआर कराने उतरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 अगस्त। 
शहर में राष्ट्रध्वज अपमान करने का आरोप लगाकर भाजपा-कांग्रेस में राजनीति हावी है। तिरंगे पर दोनों प्रमुख पार्टी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कोतवाली थाने में हंगामा किया।
4 अगस्त को कांग्रेसियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार पर उल्टा तिरंगा पकडऩे का आरोप लगाकर थाने में प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सांकेतिक चक्काजाम कर शहर बंद कराने की कोशिश हुई। अब भाजपाइयों ने राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख पर उल्टा तिरंगा पकडऩे का आरोप लगाकर थाने में प्रदर्शन किया। टीआई शेरसिंह बंदे ने आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गेट पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने भाजपाई सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। भाजपाइयों का कहना है कि महापौर हेमा देशमुख सार्वजनिक कार्यक्रम कांवर यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा पकडक़र घूमती रहीं। इस कृत्य का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। महापौर ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए।

प्रदर्शन में विधायक रंजना साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिथिका विश्वास, प्रीतेश गांधी, अरविंद मुंडी, चेतन हिन्दुजा, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, चेतन साहू, पार्षद श्यामा साहू, नीलू डागा, देशांत जैन, सुशीला तिवारी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

देर-रात थाने में कांग्रेसियों ने किया था हंगामा
2 अगस्त को भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली थी। कांग्रेसियों का आरोप है कि यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष शशि पवार ने तिरंगा झंडा को उल्टा पकड़ रखा था, यानी केसरिया रंग नीचे था। इस मामले में कांग्रेस ने 4 अगस्त को रात में थाने का घेराव किया। उसके बाद पुलिस ने शशि पवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसलिए भाजपाई आक्रोशित हैं। वे चाहते हंै कि राजनांदगांव की महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर समान कार्रवाई करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news