राजनांदगांव

दर्जनभर परिवार ने किया 12 ज्योर्तिलिंग का महाभिषेक
10-Aug-2022 3:17 PM
दर्जनभर परिवार ने किया 12 ज्योर्तिलिंग का महाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 10 अगस्त।
तरूण मित्र मंडल के तत्वावधान में सोमवार को 12 ज्योतिर्लिग का महाभिषेक का कार्यक्रम किया गया। इसमें नगर के 12 परिवार शामिल हुए और 12 ज्योतिर्लिग का महाभिषेक किया। जिसके चलते नगर का माहौल भक्तिमय हो गया था।
मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत गंडई के वार्ड नंबर 04 में स्थित मंच में तरुण मित्र मंडल द्वारा शिव महाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 12 ज्योतिर्लिग का महाभिषेक एवं पूजा-पाठ नगर के 12 जोड़ों द्वारा किया गया। जिसमें हेमू सोनी - श्रीमती होमेश्वरी सोनी, गज्जू सोनी  - श्रीमती  रोशनी सोनी, हरि सोनी - श्रीमती  माधुरी सोनी, प्रकाश सोनी - श्रीमती गीता सोनी, टुंमन साहू - श्रीमती  निर्मला साहू, अरविंद नामदेव - श्रीमती रश्मी नामदेव, गजानंद सोनी - श्रीमती उषा सोनी, प्रवीण सोनी - श्रीमती रितु सोनी, सतीश सोनी - श्रीमती लक्ष्मी सोनी, जय प्रकाश सोनी - श्रीमती पदमा सोनी, तेजपाल सोनी - श्रीमती  चांदनी सोनी, नीलेश यादव - श्रीमती प्रतिमा यादव एवं उनका परिवार शामिल रहे थे। लगभग 12 बजे उक्त आयोजन को आरंभ किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

महाराज धनन्जय द्वारा बताया गया कि शिवलिंग का अभिषेक आशुतोष शिव को शीघ्र प्रसन्न करके साधक को उनका कृपापात्र बना देता है और उनकी सारी समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाती है। रुद्राभिषेक से मनुष्य के सारे पाप-ताप धुल जाते हैं। स्वयं सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने भी कहा है कि जब हम अभिषेक करते हैं तो स्वयं महादेव साक्षात उस अभिषेक को ग्रहण करते हैं। संसार में ऐसी कोई वस्तु, वैभव, सुख नहीं है, जो हमें रुद्राभिषेक करने या करवाने से प्राप्त नहीं हो सकता है। उक्त आयोजन को देखने और सुनने लगातर नगरवासियों की भीड़ लगी रही थी। पूरे आयोजन के दौरान तरूण मित्र मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news