गरियाबंद

अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी
10-Aug-2022 3:22 PM
अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी

नवापारा-राजिम, 10 अगस्त। सांसद अरुण साव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा खोरपा मंडल में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोलर चौक में पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटकर जिंदाबाद का नारा लगाया गया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने कहा अरुण साव जी साहू समाज के होने के कारण पिछड़ा वर्ग की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला समाज के साथ सर्व समाज को एकजुट कर भूपेश की सरकार को सत्ता से खदेड़ कर छ.ग. में भाजपा की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, जिला संयोजक राघवेंद्र साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, उपाध्यक्ष बिहारी साहू, बैसाखू राम साहू, किशोर साहू, प्रताप साहू, संदीप राव, त्रिलोक साहू, आकाश साहू, अनिल साहू, कृष्णकांत नामदेव, खेलू राम साहू, चंद्रकांत सोनकर, माधव मिरी, जगदीश साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, देवकी साहू, अंबिका कोसले, किरण यादव, अर्जुन धीवर, मनीष साहू, पुष्पा देवी साहू, लीला राम साहू, लोकनाथ साहू, बाबूलाल साहू, टीकेश साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news