धमतरी

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन भी जुटी कांग्रेसियों की भीड़़
10-Aug-2022 4:03 PM
भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन भी जुटी कांग्रेसियों की भीड़़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 अगस्त।
भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान के दुसरे दिन कांग्रेस जनों ने हाथों में तिरंगा थाम परखंदा से यात्रा प्रारंभ की। खुला मौसम होने की वजह से कांग्रेसियों के चहरे पर थकान की जगह उत्साह नजर आया। दिन भर पैदल चलने के बाद शाम को ग्राम गोजी में यात्रा का समापन होगा।

कुरुद विधानसभा में कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत 9 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को रिमझिम बरसात के बीच पदयात्रा प्रारंभ हुई। प्रतिकूल मौसम होने के बाद भी पहले दिन कांग्रेस के सभी गुटों ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया। मंदरौद में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, वरिष्ठ नेता भरत नाहर, आशीष शर्मा, शारदा साहू, तारिणी चन्द्राकर, रमेश पाण्डेय आदि ने मोदी सरकार की ग़लत नितियों को उजागर करते हुए, मंहगाई, बेरोजग़ारी और बदहाल आर्थिक स्थिति के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। लगे हाथ कांग्रेसी नेताओं ने भूपेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा हेतु देश में कांग्रेस राज लाने की जरूरत बताई। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा।

परखन्दा से प्रारंभ होकर सिरसिदा , गुदगुदा, चारभाठा , नारी होते हुए गोजी के  लिए आगे बढ़ी। इस दौरान गाँवों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलता और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी कांग्रेसी जन-मन तक पहुंचाने का काम करते रहे।

इस मौके पर  कांति सोनवानी, लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू,,गोविंद साहू ,सुमन संतोष साहू , जानसिंग यादव , राजेश साहू,गिरीश साहू, अमरदीप साहू , बसंत साहू ,रमेशर साहू, देवव्रत साहू , डीलन चन्द्राकर , मनीष साहू ,डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े , उत्तम साहू , मनोज अग्रवाल,बसंत बैस ,रविंद्र साहू , थानेश्वर ईश्वरी तारक, विशाखा साहू, महिम शुक्ला ,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर , उमेश साहू,सन्तोष प्रजापति ,अशोक साहू ,लिकेश साहू,भानुप्रताप बैस , ढेलूराम ,चंद्रहास श्रीवास, घनश्याम साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news