दुर्ग

भाजपा का हर घर तिरँगा पदयात्रा प्रारंभ, बरसते पानी में हाथों में तिरँगा लेकर निकले कार्यकर्ता, जगह-जगह स्वागत
10-Aug-2022 4:05 PM
भाजपा का हर घर तिरँगा पदयात्रा प्रारंभ, बरसते पानी में हाथों में तिरँगा लेकर निकले कार्यकर्ता, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरँगा अभियान कार्यक्रम तहत तिरँगा पद यात्रा की शुरुवात चंडी शीतला मंडल में चण्डिका माता की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं मौजूदगी में निकली यात्रा में भारी बारिश के बीच कार्यर्ताओं ने जोश खरोश के साथ हाथो में तिरँगा लेकर भारत माता के जयकारे करते हुए लोगो से अपने घरों में तिरँगा लगाने की अपील करते चलते रहे पदयात्रा के पूर्व सभी नेताओं ने चंडी चौक के ऐतिहासिक स्थल जहाँ 9 अगस्त 1942 क्रांति दिवस पर दुर्ग के क्रांतिकारियों द्वारा किए गए मार्च स्थल जो वर्तमान में आर्य समाज स्कूल संचालित है।

उक्त स्थल पहुँचकर भारत माता की पूजा अर्चना की गई इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,बालमुकुंद देवांगन,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी,कांतिलाल जैन पदयात्रा प्रभारी व जिला मंत्री दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर लुकेश बघेल वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर अनूप गटागट,विनायक नातू,गजेंद्र यादव जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आजादी के 75वें वर्षगाँठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने व हर घर तिरँगा फहराने की अपील के बाद से आमजन बेहद उत्साहित है और भाजपा द्वारा इसे ऐतिहासिक बनाने शहर के प्रत्येक वार्डो तक जाकर लोगो को झंडारोहण के लिए प्रेरित करने आज से शहर में तिरँगा पद यात्रा की शुरुवात की गई है जो भारी बारिश के बीच प्रारम्भ होकर पंचमुखी मंदिर कंकालिन मंदिर कोष्टा पारा ढीमर पारा,मठपार वार्ड ,नयापारा वार्ड, बघेरा,राजीव नगर वार्ड होते शाम को गया नगर वार्ड 4 में समाप्त हुआ इस दौरान तिरँगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।तिरँगा पद यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता प्रमिला गुप्ता,अजय तिवारी,कांतिलाल बोथरा,संजय बोहरा,मनोज अग्रवाल,संतोष तिवारी,महेंद्र दिल्लीवार मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार बंटी चौहान देवनारायण चन्द्राकर,सुनील अग्रवाल,पार्षद नरेंद्र बंजारे मनीष साहू शशि द्वारिका साहू,चमेली साहू,कुमारी साहू,अजित वैद्य,साजन जोशफ हिमा साहू आशीष नीमजे रजनीश श्रीवास्तव जीत यादव मनोज शर्मा प्रकाश ताम्रकार जितेंद्र साहू वीरेंद्र तन्ना मदन बढ़ाई अजय ब्रह्मभट्ट अश्वनी चंदेल राहुल भट्ट निलेश अग्रवाल केवल देवांगन राजा यादव प्रमोद नेमा मनोज सोनी गोविंद देवांगन,राकेश भारती अरुण गुप्ता योगेंद्र साहू शुभम साहू गोपू पटेल तोमेश साहू वरुण जोशी,रितेश शर्मा,अरुण गुप्ता सौरभ देवांगन,नोहर यादव शुभम साहू ,कुंदन साहू पीयूष मालवीय,वसुधा शर्मा मीनाक्षी महोबिया,मोहन साहू,मनोज नामदेव,किशोर नायक, ठाकुर,कुमार यादव,यशु मरहा,मोनू ठाकुर,अशोक श्रीवास्तव,नीलू देवांगन राजू ढीमर,मंजू तिवारी,सरस्वती शर्मा,अमरीका निर्मलकर, उर्मिला मेश्राम,सीमा साहू,शशिरेखा महिकवार नंद कसेर, ज्योति कसेर,गीता राजपूत,महेंद्र यादव,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news