रायपुर

छह दिनों तक चली छापेमारी के बाद आयकर टीमें, मारूति फेरो और ग्रेविटी स्पंज के ठिकानों से लौटीं
10-Aug-2022 7:49 PM
छह दिनों तक चली छापेमारी के बाद आयकर टीमें, मारूति फेरो और ग्रेविटी स्पंज के ठिकानों से लौटीं

ग्रेविटी का तीस फीसदी कारोबार कच्चे मे होता था 

रायपुर, 10 अगस्त। छह दिनों तक छापे मारी के बाद आयकर की टीमें मंगलवार सुबह मारूति फेरो एलायज, ग्रेविटी स्पंज समूहों से लौट आई हैं। बीते बुधवार को अलग अलग टीमों ने इन समूहों के 47 ठिकानों पर दबिश दी थी। इनमें रायपुर, कोरबा, रायगढ़, झारसुगुडा और कोलकाता के दफ्तर,घर शामिल हैं।

 इन ठिकानों से खासकर ग्रेविटी स्पंज आयरन के संचालकों द्वारा करोड़ों के कर अपवंचन से संबंधित कागजात मिले हैं। आयकर सूत्रों ने बताया कि यह समूह अपने कारोबार का 30% लेनदेन कच्चे मे करता था। इनसे संबंधित लूज पेपर्स बड़ी संख्या में बरामद किए गए हैं। इनकी जांच में ही कम से कम तीन महीने से ज्यादा लग सकते हैं। वहीं इनके अलग अलग ठिकानों के 12 कमरे पजेशन आर्डर लगा कर बंद कर दिए गए हैं। इन्हें बाद में खोला जाएगा। दोनों समूहों के 47 ठिकानों से कुल सवा करोड़ रुपए नगद और ढाई करोड़ के जेवरात जब्त किए गए हैं।

एक डायरेक्टर को आया हार्ट अटैक

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान ग्रेविटी स्पंज आयरन के एक डायरेक्टर को हार्ट अटैक आया था। अभी उनका इलाज चल रहा है।

बड़ी मात्रा में लूज पेपर्स बरामद किए गए, इन्हें जांचने में ही तीन महीने लगेंगे

सवा दो करोड़ रुपए नगद और पौने दो करोड़ की ज्वेलरी सीज

दोनों समूहों का पूरा कारोबार लूज पेपर्स पर चलता था

12 ठिकानों पर पीओ यानी पजेशन आर्डर लगा कर बंद कर दिया गया

इनकी जांच त्योहारों के बाद होगी

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news