दुर्ग

आजादी के 75 साल: शान के साथ पदयात्रा करते हुए दिया देशप्रेम का संदेश
11-Aug-2022 4:10 PM
आजादी के 75 साल:  शान के साथ पदयात्रा करते हुए दिया देशप्रेम का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गौरव यात्रा के दूसरे दिन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में राम मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ की गई। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी और मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति भरे गीतों और रामधुन के साथ पदयात्रा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन को याद किया।

आजादी की 75 बरस पूरे होने पर हीरक महोत्सव मनाते हुए विधायक अरुण वोरा ने देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को याद किया। वोरा ने भाजपा पर भी निशाना साधा। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्रित हुए। इसके  बाद सभी कार्यकर्ता राम मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद दरगाह मैं दुआ मांगी गई इसके बाद पांच कण्डिल गांधी चौक से शनिचरी बाजार आपापूरा गंजपारा मीलपारा आजाद वार्ड सिद्धार्थनगर शिवपारा चंडी मंदिर वार्ड होते हुए वापस राजीव भवन में समाप्त हुई। विधायक वोरा के नेतृत्व में कांग्रेसी उत्साह और जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए पदयात्रा के दौरान देश के अमर बलिदानियों को याद कर देशभक्ति भरे नारे लगाते रहे। करीब तीन घंटे तक पदयात्रा के बाद राजीव भवन में पदयात्रा समाप्त हुई।

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव,मध्य ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अलताफ के नेतृत्व में कांग्रेस नेता गौरवयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाने वाले पांपलेट, पोस्टर का वितरण भी किया गया।
गौरव यात्रा में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर, संदीप वोरा, अजय मिश्रा,राजकुमार पाली,महिप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, युवा आयुष शर्मा, भोला महोबिया, जमुना साहू, नजहत परवीन,हमीद खोखर, ऋषभ जैन श्रद्धा सोनी, निर्मला साहू, काशीराम रात्रे, एल्डरमैन हरीश साहू,देव सिन्हा, कृष्णा देवांगन, अजय गोलू गुप्ता, प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, संजीव धनकर, शिवाकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, अनूप पाटिल, अशोक मेहरा, अलख नवरंग, राजकुमार वर्मा,  देवेश मिश्रा, अनूप वर्मा, मीना मानिकपुरी आदि मौजूद रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news