रायपुर

सुरक्षा के बिना मजदूर घायल, जुर्म दर्ज
11-Aug-2022 5:46 PM
सुरक्षा के बिना मजदूर घायल, जुर्म दर्ज

रायपुर, 11 अगस्त। बिना किसी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए मजदूरों से काम लेने के मामले में उरला पुलिस ने प्रगति पाइप कंपनी प्रबंधक के खिलाफ में अपराध दर्ज किया है। लापरवाही बरतने की वजह से मजदूर हादसे में घायल हो गया। पुलिस के बताए अनुसार गणेशराम कुर्रे ने प्रबंधन के खिलाफ में अपराध दर्ज कराया। गणेशराम के बताए अनुसार वह फैक्ट्री में आने के बाद काम कर रहा था। शाम करीब 4-5 बजे दाहिने हांथ का पंजा मशीन मेंं अचानक से फंस गया। इससे तीन ऊंगलियों में चोट आने से उसने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। आनन फानन में बाकी कर्मचारियों ने फैक्ट्री में काम बंद कर दिया। अस्पताल दाखिले के बाद डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम लेने के दौरान हादसा हुआ। प्रबंधन की व्यवस्था की जांच करने के बाद जुर्म दर्ज किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news