रायपुर

अपृश्यता निवारण कानून बनाने में मिनीमाता का विशेष योगदान रहा- सीएम बघेल
11-Aug-2022 5:49 PM
अपृश्यता निवारण कानून बनाने में मिनीमाता का विशेष योगदान रहा- सीएम बघेल

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

रायपुर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित मिनीमाता स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, विधायक सतनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित हैं। गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष  के पी खांडे पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की बहनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी बांधी। राजगीत के साथ कार्यक्रम की हुई शुरूआत। बघेल ने प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 50 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर जिले के ग्राम अछोली-आरंग के आदर्श को सहायता समूह को नशामुक्ति अभियान में विशेष योगदान के लिए सम्मान किया। कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपृश्यता निवारण कानून बनाने में विशेष योगदान दिया है। पीडि़त मानवता की सेवा में सदा अग्रणी रही। बघेल ने कहा कि  सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। उन्होंने दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में  महती भूमिका निभाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news