कोरिया

हर घर तिरंगा फहराने निकली जनजागरूकता रैली
11-Aug-2022 8:16 PM
हर घर तिरंगा फहराने निकली जनजागरूकता रैली

मनेन्द्रगढ़, 11 अगस्त। शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना महिला-पुरुष इकाई तथा छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग बिश्नोई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नि:शुल्क तिरंगा अपने -अपने घरों में फहराने के लिए भेंट किया। डॉ. बिश्नोई ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की कड़ी में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए हम सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को आगामी 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज अपने-अपने घरों, मुहल्ले, गांव, शहर के हर घर में फहराने के लिए जागरुकता अभियान चलाना है।

इस अभियान के तहत अपने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीयता की भावना को सवंर्धित करने सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए सभी को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। प्राचार्य ने बताया कि देश की झंडा संहिता में बदलाव किया गया है जिससे अब पॉलिस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किया सकता है। इसी तरह झंडा संहिता में बदलाव करने पर सभी नागरिक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर झंडा फहरा सकेंगे।

जन-जागरुकता रैली में छात्र-छात्राओं के अलावा महाविद्यालय परिवार से डॉ. रश्मि तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, बृजलाल साहू, शरणजीत कुजूर, रंजीतमणी सतनामी, भीमसेन भगत, स्मृति अग्रवाल, अनुपा तिग्गा, एनके मजूमदार, मनीष श्रीवास्तव, सुनीत बड़ा, हेमंत सिंह, भोले प्रसाद, कमलू सिंह मार्को एवं सतीश सोनी ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news