महासमुन्द

हर घर तिरंगा अभियान : 1001 घरों में भाजपाईयों ने बांटे तिरंगा
12-Aug-2022 4:33 PM
हर घर तिरंगा अभियान : 1001 घरों में भाजपाईयों ने बांटे तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 12 अगस्त।
जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका चंद्राकर के अगवाई में खल्लारी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अलका चंद्राकर के द्वारा 1001 तिरंगा उपलब्ध करा कर विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं के समूह बनाकर प्रतिष्ठानों में घरों पर तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा एवं सम्मान फहराया जाएगा साथ ही तिरंगा प्राप्त करने वालों से स्वेच्छा से अंशदान के रूप में 1रुपए लिए जाएंगे आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है आजादी के इस महत्वपूर्ण पल को हर व्यक्ति हर घर तक पहुंचाना है जन जन तक आजादी के प्रति मान सम्मान का भाव हो वह इस राष्ट्रीय पर्व से हर व्यक्तिवव हृदय की गहराइयों से जुड़ सके इसलिए घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है अमृत महोत्सव से देश के लिए शहीद हुए हमारे स्वंत्रन्त्रता सेनानियों को  श्रद्धांजलि है एवम नयी पीढ़ी भी अवगत होंगे। तिरंगा को आदरपूर्वक नियमानुसार फहराने की अपील की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news