महासमुन्द
आदिवासी दिवस पर शहीद वीर नारायण को श्रद्धांजलि
12-Aug-2022 4:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम डूमरपाली में स्थापित शहीद वीर नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
झलप से मोटरसाइकिल रैली के रूप में डूमरपाली नेशनल हाईवे पर स्थित मूर्ति तक पहुंच कर माल्यार्पण कर सभी ने एक.दूसरे को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, युवा आदिवासी नेता योगेश ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, सरपंच देवा नया ग्रुप लाल पटेल, मंडल अध्यक्ष धर्म पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जमुना ठाकुर, डॉक्टर सुरेश ठाकुर, लक्ष्मी साहू, निर्भय नायक, धर्म कौशिक, अरुण, रूपा राम ठाकुर, शिव कुमार दीवान, संतोष खडिय़ा, शम्मी सलूजा, राजकुमार, द्वारिका सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे