कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 12 अगस्त। पूर्व विधायक शंकर धु्रवा जिला सहकारी बैंक मर्या. जगदलपुर के अध्यक्ष बने। श्री धु्रवा 2013 में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। वे नरहरपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं।
शंकर धु्रवा के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक शंकर धु्रवा के नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है उन्हें बधाई देने लगातार उनके गृृह निवास मेंं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ताता लगा हुआ है। इस संबंध में उनके नियुक्ति पश्चात कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी स्वयं उनके गृृह निवास पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मण्डावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विजय ठाकुर, सुनील गोस्वामी, हेमंत धु्रव, राजेश भास्कर, तरेन्द्र भण्डारी, रमाशंकर दर्रो, जनकनंदन कश्यप, पुरूषोत्तम पाटिल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रोमनाथ जैन, मनोज जैन, चन्द्रकांत धु्रवा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।