धमतरी

अरूण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सिहावा विधानसभा के भाजपाइयों ने दी बधाई
12-Aug-2022 5:26 PM
अरूण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सिहावा विधानसभा के भाजपाइयों ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 अगस्त।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिसको लेकर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों ने हर्ष जताते हुए कहा कि श्री साव के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा नई उपलब्धियां अर्जित करेगा।
भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद अरूण साव जी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ हम सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलाएंगे।

पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने कहा कि माननीय सांसद अरूण साव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से अपने कैरियर की शुरूवात कर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बनने का तक सफर तय किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर नई जि़म्मेदारी दी है। निश्चित ही श्री साव के राजनीतिक अनुभव का लाभ हमारी पार्टी को मिलेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी ने कहा कि सांसद अरूण साव जी के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा। उनके सक्षम नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता प्रदेश में फिर से कमल खिलाएंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा ने कहा कि श्री साव के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त कराएंगे और भाजपा सरकार बनाकर पुन: सुशासन बहाल करेंगे।
नगर पंचायत नगरी के सभापति एवं भाजयुमो नेता सुनील निर्मलकर ने कहा कि सांसद अरूण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से युवाओं में नई उमंग का संचार हुआ है। श्री साव के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनायेंगे।

सांसद साव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष की नई जि़म्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक सिहावा श्रीमती पिंकी शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू रोहरा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला महामंत्री द्वय कविंद्र जैन, प्रकाश बैस, मंडल अध्यक्ष गण मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, टेलेश्वर ठाकुर, विजय यदु, मंडल महामंत्री गण रामगोपाल साहू, हृदय साहू, मनोहर दास मानिकपुरी, राकेश चौबे,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष नंद यादव, भाजयुमो अध्यक्ष गण राजेश नाथ गोसाई, शैलेन्द्र साहू, मौर्यध्वज सेन, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, अनिता ध्रुव,जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष आराधना शुक्ला,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, रवि दुबे, मोहन पुजारी,कमल डागा,प्रतिमा देवांगन,अमिता दुबे,रामेश्वरी साहू, सुलोचना साहू, बबिता साहू, हेमलता यादव, सुरजोतिन साहू, अंचला यदु, यशोदा साहू, सत्यवती नेताम, रीतू साहू, चेलेश्वरी साहू,शेखर अडील, विनोद गिरी,वामन साहू,विकास बोहरा, निखिल साहू,पूनम छाबड़ा,बलजीत छाबड़ा, अशोक संचेती, ललिता साहू,विनीता कोठारी, संत कोठारी,गौरव तिवारी, दुर्गेश साहू,अनिरुद्ध साहू,गुरू प्रसाद साहू, शुभम यदु,राजा पांडे सहित सिहावा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news