कोरिया

17 तक नि:शुल्क तिरंगा वितरण
12-Aug-2022 5:36 PM
17 तक नि:शुल्क तिरंगा वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 12 अगस्त।
कोरिया के जिलामुख्यालय स्थित स्थानीय देवराहा सेवा समिति द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को खास बनाने अनुठा प्रयास किया है।  इस अभियान के शुरूआत के प्रथम दिवस 300 तिरंगा नि:शुल्क वितरण किया गया जिसके उपरांत आगामी 17 अगस्त तक प्रतिदिन नि:शुल्क तिरंगा वितरण का कार्य के लिए एक पिकप व रिक्शा शहर व ग्रामीण अंचलों में चलाने का फैसला समिति ने लिया है। जिससे शहर वासियो को आसानी से तिरंगा उपलब्ध हो सके।

देवराहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने आजनों से यह अपील की है कि तिरंगा लेने हेतु वह उनसे संपर्क कर सकते है या समिति के सदस्यों से भी संपर्क कर सकते है। श्री शिवहरे ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देाश् भर में  20 करोड घरों पर तिरंगा लहरायेगा। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार ने भारतीय झंडा संहिता 2002 में संशोधन किया है अब पालिएस्टर के बने राष्ट्रीय ध्वज या मशीन  से बने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही दिन और रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकेगा। शैलेष शिवहरे ने बताया कि हम सभी का कर्त्तव्य है कि आज के अतुल्य भारत  के निर्माण मे नींव की ईटे बनाने वालों के संघर्ष को याद करे एवं उनसे  सबक लेकर आगे बढे। उम्मीद है कि हर घर तिरंगा अभियान भारत के  नागरिकरों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रवाद को बढाने में मदद करेगा। यह एक राष्ट के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दार्शने का भी एक अच्छा तरीका है परिणामस्वरूप हमारा राष्टीय ध्वज के प्रति सम्मान बढेगा। साथ ही यह अभियान भारतीय नागरिकों को राष्ट  के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलायेगा।
 


अन्य पोस्ट