कोण्डागांव

हर घर तिरंगा अभियान : एनएसएस ने निकाली जागरूकता रैली
12-Aug-2022 9:03 PM
हर घर तिरंगा अभियान : एनएसएस ने निकाली जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 12 अगस्त।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जिला कोण्डागांव के विभिन्न यूनिटों ने जन जागरूकता रैली निकाली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक योजना इकाई जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे से मिली जानकारी अनुसार, हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना जिला कोण्डागांव के एनएसएस इकाई शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव, शासकीय बालक व कन्या उच्चतर विद्यालय कोण्डागांव, शासकीय उच्चतर विद्यालय मसोरा के स्वयं सेवकों, जनभागीदारी समिति, भूतपूर्व छात्र परिषद कोण्डागांव महाविद्यालय ने राष्ट्र के सम्मान में शीतला मंदिर परिसर से लेकर कोण्डागांव महाविद्यालय तक संयुक्त रैली निकाली।

महाविद्यालय में पहुंच कर सभी ने 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्र ध्वज फहराने का शपथ लिया।

इस अभियान के तहत 200 से भी अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रैली में प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विकल माने, शशिभूषण कन्नौजे, जनभागीदारी सदस्य दीपक ठाकुर दीपक जैन ने अभियान में भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news