दन्तेवाड़ा

मुठभेड़ : 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर
12-Aug-2022 9:21 PM
मुठभेड़ : 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

देशी हथियार और दैनिक उपयोग के सामान बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 अगस्त।
दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। जिला आरक्षी बल के जवानों ने 5 लाख के ईनामी नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से देशी हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एटेपाल इलाके में नक्सली लीडर की मौजूदगी है। इस सूचना के आधार पर जिला आरक्षी बल के जवानों को एटेपाल की ओर रवाना किया गया। पुलिस के जवानों के एटेपाल के जंगलों में पहुंचने पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। घटनास्थल की तलाशी ली जाने पर गई। इसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्त कोसा मांडवी के रूप में हुई।

उक्त नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य के तौर पर कार्यरत था। कोसा के विरुद्ध 20 अपराध नामजद दर्ज किए गए थे। इसके फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा कोसा की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस ने घटनास्थल से देशी हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news