राजनांदगांव

कत्लखाना ले जा रहे सवा सौ मवेशी बचाए गए
13-Aug-2022 1:06 PM
कत्लखाना ले जा रहे सवा सौ मवेशी बचाए गए

 छुईखदान पुलिस ने आधा दर्जन आबकारी प्रकरण भी किए दर्ज 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अगस्त।
कत्लखाना ले जा रही एक वाहन से छुईखदान पुलिस ने सवा सौ मवेशियों तस्करों के चंगुल से बचाया। वहीं पुलिस ने निजात कार्यक्रम के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर आधा दर्जन प्रकरण दर्ज किए है। 

छुईखदान थाना प्रभारी राजेश साहू के अगुवाई में शहरी और बाहरी इलाको में सत्त निगरानी कर अवैध कारगुजारियों पर रोक लगाने पुरजोर अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मैदानी अमले ने एक वाहन से 123 मवेशी बरामद किया है। तस्करों के खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।

 
इधर गांवों मेें निजात कार्यक्रम के जरिए  लोगों को  नशा से बचने के लिए छुईखदान पुलिस ने प्रोत्साहित कर रही है। युवाओं के बीच पहुंचकर पुलिस मादक पदार्थो से होने वाले नुकसान को लेकर विशेष सलाह और जानकारी दे रही है। इसके अलावा आबकारी एक्ट के तहत भी पुलिस ने सिलसिलेवार कार्रवाई जारी रखी है। छुईखदान के अंदरूनी इलाको में पुलिस जवान नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ भी कर रही है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news