राजनांदगांव

घर-घर तिरंगा लहराने आम और खास में मची होड़
13-Aug-2022 2:15 PM
घर-घर तिरंगा लहराने आम और खास में मची होड़

 देश की आजादी के 75वें सालगिरह पर राष्ट्र भावना से ओतप्रोत दिखा जनमानस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 अगस्त।
देश की आजादी के 75वें सालगिरह के ऐतिहासिक अवसर को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए घर-घर तिरंगा लहराने के लिए शनिवार को राजनीतिक दला के प्रमुखों संग गैर राजनीतिक संस्थानों और हस्तियों ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की। एक ओर भाजपा ने जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की।

वहीं कांग्रेस ने भी शहर और देहात इलाको में तिरंगा यात्रा के जरिए देश की एकता और अक्षुण्णता के प्रति लोगों में संगठित किया है। इधर आज सांसद संतोष पांडे ने स्थानीय बजरंगपुर नवागांव से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। भाजपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

सांसद श्री पांडे ने यात्रा के महत्व पर प्रकाश ड़ालते कहा कि प्रधानमंत्री ने हीरक जयंती के मौके पर राष्ट्रप्रेम के लिए देशवासियोंं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया है। देश  की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान सपूतों के लिए यह यात्रा अनुकरणीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा हर घर में तिरंग झंडा लगना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान है। उन्होंने कहा कि  यह क्षण देशभावना से ओतप्रोत करने वाला है। तिरंगा यात्रा में सावन वर्मा, अफजल खान, पारस वर्मा, भीष्म देंवागन, मदन यादव, राहुल चौबे, सरिता यादव, हर्ष रामटेके, मनीष जैन, नोहर साहू, भूषण देंवागन समेत अन्य लोग शामिल हुए।

स्कूली बच्चों से यात्रा में भरा जोश
देश की आजादी के 75 बरस पूरे होने के चलते  सरकारी फरमान के आधार पर शहर के हर गलियों में स्कूली बच्चों रैली निकालकर यात्रा की महत्ता को जाहिर कर रहे है। स्कूली बच्चों की वजह से यात्रा को लेकर लोगों में राष्ट्रीय भावना बढ़ती दिख रही है। विद्यार्थियों के नारों से यात्रा में जोश भी बढ़ गया है। शहर के ज्यादातर स्कूलों से बच्चें तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में नजर आए है। देश के वीर सपूतों की किवंदती और देशभक्ति गीतों से गुजरें कुछ दिनों से शहर भारत माता  की जयकारा कर रहा है। विद्यार्थियों की गगनचुंबी जयघोष से इस साल आजादी की सालगिरह एक विशेष अवसर  में बदल गई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news