कोण्डागांव

सीआरपीएफ जवानों को बच्चों ने बांधी राखी
13-Aug-2022 2:55 PM
सीआरपीएफ जवानों को बच्चों  ने बांधी राखी

कोण्डागांव, 13 अगस्त। सीआरपीएफ 188वी वाहिनी मुख्यालय चिखलपुटी समेत विश्रामपुरी, केशकाल, दादरगढ़ कैम्प में 12 अगस्त को रक्षा बंधन व हर घर तिरंगा अभियान जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्कूली बच्चो को भी शामिल किया गया।

कमाण्डेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत स्कुल की छात्राओं, महिलाओं और बच्चो ने जवानो को कैम्प परिसर में राखी बाधी। सभी जवानों के दीर्घायु, यशस्वी होने की कामना की। साथ में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का आयोजन भी किया।

वाहिनी मुख्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर कोण्डागांव के शिक्षकों, छात्राओं द्वारा अधिकारी और जवानों को राखियां बांधी गई। कमाण्डेन्ट भवेश चौधरी द्वारा स्कूली छात्रों, शिक्षकों और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया। यह रक्षाबंधन सुरक्षा के साथ-साथ भारत का गौरव पर्व है। जो जवान त्योहारो में अपने घर नही जा पाते ऐसे मे स्कुल की छात्राओं, महिलाओ तथा बच्चो द्वारा जवानो को रक्षा सूत्र बांधे जाने से उनका मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर अधिकारी तथा सभी जवान भी मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news