धमतरी

उफनाई खारुन नदी में पुल से दोस्त को धकेला, हत्यारे पर केस, आरोपी फरार
13-Aug-2022 3:14 PM
उफनाई खारुन नदी में पुल से दोस्त को धकेला, हत्यारे पर केस, आरोपी फरार

धमतरी, 13 अगस्त। 25 दिन पहले खारुन नदी स्थित पुल के नीचे विजय कुमार युवक की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतक का दोस्त है। शराब पीकर घर लौटते समय विवाद हुआ और गुस्से में उफनाई नदी में धक्का देकर मार डाला। आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को निपानी-टिपानी पुल में विजय (40) पिता यशवंत साहू की लाश मिली थी। लाश को देखकर हत्या की आशंका हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण किसी के ऊपर कार्रवाई नहीं की गई थी। यह घटना रानीतराई थाना क्षेत्र की है, लेकिन लाश पुलिस को भखारा थाना क्षेत्र की सीमा पर मिली। इसलिए दोनों पुलिस घटना की जांच कर रही है।

संदिग्ध मानकर आरोपी को पकड़ा, दूसरे दिन हत्यारा निकला
मृतक विजय साहू और अश्वनी पांडे दोनों दोस्त थे। 18 जुलाई को दोनों टिपानी से शराब पीकर गांव लौट रहे थे। खारुन नदी स्थित पुल के बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिर अश्वनी पांडे ने विजय को उफनती नदी में धक्का दे दिया। इस घटना को गांव के कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन बताने से घबरा रहे थे। पुलिस ने गोताखोर से जाल डलवा कर ढूंढा, लेकिन लाश नहीं मिली। दूसरे दिन भखारा थाना क्षेत्र में लाश मिली।

केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार
भखारा पुलिस के मुताबिक कुरूद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। 1 दिन पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें मृतक विजय साहू की मौत पानी में डूबने से बताया गया है। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद निपानी निवासी अश्वनी पांडे के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी अश्वनी फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने छानबीन कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news