धमतरी

कठौली में निकली भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा
13-Aug-2022 3:24 PM
कठौली में निकली भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा

कुरूद विधानसभा भाजपा सिर्री मंडल के ग्राम कठौली, चिंवरी एवं सिवनीकला मे हर घर तिरंगा लगाने के लिए भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणो के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली।
ज्ञात हो कि आजादी के 75 वाँ वर्ष को भाजपा द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में मनाने 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कुरूद विधानसभा के सभी मंडलों में घर घर तिरंगा पहुँचाने गाँवों में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। तिरंगा अभियान प्रभारी भानु चन्द्राकर ने बताया कि सिर्री मंडल के ग्राम कठौली, चिंवरी एवं सिवनीकला में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया । जिसमें गौकरण साहु, पुष्पेन्द्र साहु, झागेश्वर ध्रुव, केवल चन्द्राकर, ठाकुर राम, विक्रम साहु, गज्जू साहु, डा. कुंभकार, संजीत, महेश, खुमान साहु, भीखम तारक, मणीराम, तेजराम साहु, कपिल पटेल, सुदर्शन, खेमराज साहु, रविकुमार आदि भाजपाई सम्मिलित हुए ।।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news