धमतरी

कांग्रेस की गौरव यात्रा चौथे दिन भखारा पहुंचीं
13-Aug-2022 3:25 PM
कांग्रेस की गौरव यात्रा चौथे दिन भखारा पहुंचीं

कुरूद। दो दिनों तक सफलता पूर्वक कुरुद ब्लाक में आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा पुरी कर कांग्रेस ने तीसरे दिन मगरलोड क्षेत्र के गांवों में धूम मचाने के बाद चौथे दिन भखारा ब्लॉक का रुख किया है। कांग्रेसियों का उत्साह और एकजुटता देख कहा जा सकता है कि इस भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस संगठन को जोडऩे का काम किया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 11से 14 अगस्त तक कुरुद विधानसभा में भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। पहले दिन कुरुद से चर्रा कोकडी, बानगर होते हुए मंदरौद में यात्रा सम्पन्न हुई। अगले दिन परखंदा से शुरू होकर गोजी तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा की। तीसरे दिन मगरलोड ब्लाक के विभिन्न गांवों में जाकर सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं ने देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान एवं आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में अपनी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों  से लोगों को अवगत कराया।

इतना ही नहीं कांग्रेस के क्षेत्रीय क्षत्रपों ने प्रदेश में 15 सालों के रमणराज और 7 से दिल्ली में राज कर रही केन्द्र सरकार के कच्चे चिठ्ठे बता लोकतंत्र की रक्षा,सुख -शांति, समृद्धि के लिए देश की बागडोर फिर से कांग्रेस को सौंपने का आह्वान किया।
कुरूद विधान सभा पदयात्रा प्रभारी लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने बताया कि भारत जोड़ो अभियान ने निश्चित तौर पर पार्टी को एकजुट करने का काम किया है। यात्रा को सफल बनाने सभी बड़े नेता और जमीनी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से साथ दिया है।

शनिवार को भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर चौथे दिन की यात्रा प्रारंभ हुई जो भठेली, रामपुर, हंचलपुर, कोर्रा होते हुए जुगदेही में सम्पन्न होगी। आजादी की हीरक जयंती पर निकाली गई इस गौरव यात्रा में ब्लाक प्रभारी हेमंत साहू, नरेश जसूजा, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कोसरे, शशि गौर, भरत नाहर, शारदा साहू , गोविंद साहू, विनोद साहू, संतोषी निषाद, सेवक राम तारक, महेंद्र साहू, राजू साहू, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, होमेंद्र,सोमनाथ साहू, सोहन, साहू, देवांगन, संतोष साहू, उदय साहू,  डॉक्टर हरदेल, विजय गिरी, दयाराम साहू , शोभाराम यादव, गैंद साहू, पुखराज, रुपसिह साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news