दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली का शव बरामद
13-Aug-2022 5:16 PM
ईनामी नक्सली का शव बरामद

दंतेवाड़ा, 13 अगस्त। पुलिस और नक्सलियों के मध्य एटेपाल में हुई मुठभेड़ के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी शनिवार दोपहर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मुठभेड़ की विस्तार से जानकारी दी।
दंतेवाड़ा पुलिस के आरक्षी बल के जवानों द्वारा शुक्रवार शाम हुई मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य कोसा माड़वी को ढेर कर दिया गया था। उक्त नक्सली लीटर कटेकल्याण पुलिस थाना अंतर्गत एटेपाल गांव का निवासी था।वह विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। पुलिस अधीक्षक ने जिला आरक्षी बल के जवानों की कार्यशैली को सराहा पुलिस को घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्रियां बरामद करने में सफलता मिली। इनमें 12 बोर का कट्टा,4 नग जिंदा कारतूस, 5 किलोग्राम वजन का टिफिन बम, 10 पटाखा बम, कोडेक्स वायर, नक्सली वर्दी-बेल्ट, फेस मास्क और मोबाइल चार्जर सहित दैनिक उपयोग की सामग्रियां सम्मिलित है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news