कोण्डागांव

जिले में आन बान शान से हर घर लहराएगा तिरंगा
14-Aug-2022 3:13 PM
जिले में आन बान शान से हर घर लहराएगा तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 अगस्त।
कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमर तिरंगा अभियान में सभी कार्यालयों, संस्थानों, गौठानों सहित हर घर में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराने की अपील जिले के नागरिकों से करते हुए आजादी के जश्न को भव्य और स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने झंडा संहिता के प्रावधानों का अनुपालन करते हुए ध्वजारोहण स्थल पर रात्रि में समुचित रोशनी की व्यवस्था किए जाने का आग्रह नागरिकों से किया है।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कोण्डागांव जिले में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं हमर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में पूरी मेहनत एवं लगन के साथ जुटी हुई है। जिले के 23 महिलाएं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अब तक 12 हजार तिरंगा तैयार करने सहित 5 लाख 35 हजार रुपए के करीब 10 हजार राष्ट्रीय ध्वज विक्रय कर चुकी हैं। इसमें तिरंगा निर्माण के लिए जिले की सिलाई-कढ़ाई में प्रशिक्षित समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण झंडा संहिता के अनुसार कर रही हैं। राष्ट्रीय ध्वज निर्माण के साथ ही उनका विक्रय भी किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news