कांकेर

सीएम ने चारामा में किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण
14-Aug-2022 3:15 PM
सीएम ने चारामा में किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 14 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार दोपहर को जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
उक्त मूर्ति को चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिसर में कदंब के पौधे लगाकर उसे सींचा।

इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, बस्तर संभाग के कमिश्नर  श्याम धावड़े, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी शलभ कुमार सिन्हा, के अलावा सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान-’ इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध चंद्रकांत, श्रीमती हरिप्रिया जोशी  मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news