गरियाबंद

आजादी का अमृत महोत्सव: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
14-Aug-2022 5:00 PM
आजादी का अमृत महोत्सव:  भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

नवापारा-राजिम, 14 अगस्त। भाजपा खोरपा मंडल के महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव मनाने बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा में राखी, उल्बा, भाटापारा एवं कोपेडीह का भ्रमण देशभक्ति गीतों के साथ निकालकर अटल चौक उल्बा में ध्वजारोहण किया गया।

बूथ के घर -घर जाकर छतों पर तिरंगा लगाया। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे राष्ट्र में  हर घर तिरंगा,  घर-घर तिरंगा अभियान उत्साह से मनाया जा रहा है। भारतीय आजादी के अमृत महोत्सव पूरे विश्व के लिए एक नया अध्याय लिखेगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत की ताकत पूरी दुनिया में भारत माता के जयकारे के साथ गूंज रहा है।

ध्वजारोहण में भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, महिला मोर्चा महामंत्री अंबिका कोसले, बूथ सचिव रामजी लाल तारक, सरपंच रानी सोनवानी, राजेंद्र शर्मा, बोदलू राठी, पालकेश्वर सोनवानी, चौतराम सपहा,पिंटू शर्मा ,तेजराम साहू, एसंत ध्रुव, दामिनी साहू, अनीता पांडे, लीला साहू, ईश्वरी साहू, भुनेश्वरी तारक, दुर्गेश शर्मा, सोना, गोवर्धन हीरालाल तारक,बुधारू तारक, मनीष रिगरी, गोविंद ध्रुव, तुलेश तारक, सहित युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट